अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11.00 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर,ईदगाह हिल्स, भोपाल में किया जा रहा है जिसमें 17 मल्टिनेशनल कंपनियां शामिल होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने मध्यप्रदेश के सभी रोजगार के इच्छुक आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वह अपने समस्त मूल प्रमाण – पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 31 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त सकते है। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें।

