नायब तहसीलदार ने रतनपुर छठ घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर स्थित छठ घाट का सोमवार को नायब तहसीलदार इटवा राघवेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मचारियों को छठ पर्व के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम छठ पर्व के दौरान डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर उपस्थित थे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नायब तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मिश्रौलिया थाना पुलिस तथा हल्का लेखपाल गौरडीह भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.