शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सिसवानिया विशुन में छठ पूजा के अवसर पर भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। जल यात्रा में समस्त ग्रामवासी बाजा-गाजे के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इससे पूर्व छठ घाट पर साफ-सफाई, पथ-प्रकाश, पेयजल की व्यवस्था, सड़कों की सफाई तथा घाटों पर बेदियों का नया निर्माण किया गया। ग्रामवासियों द्वारा रंगाई-पुताई कर आकर्षक आकृतियों से क्षेत्र को सुंदर रूप दिया गया, जो देखने में अत्यंत मनोहारी था।
छठ माता के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा और आस्था देखने को मिली। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और ब्रती महिलाएँ हर्षोल्लास के साथ ‘नहाय-खाय’ के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देने एवं उपासना के लिए घाट की ओर प्रस्थान किए।
इस अवसर पर शिवकुमार चौधरी, आशीष चौधरी, कृपाशंकर चौबे, घनश्याम चौधरी, बेलाश, पूरन गौड़ सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

