पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर भिण्ड एसडीएम संतोष तिवारी ने अपना 45 वां जन्म दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। एसडीएम श्री तिवारी ने सर्वप्रथम मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन किये और उसके बाद मंशापूर्ण गोकुलधाम पहुंचकर युवा समाजसेवियों के साथ अपना जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर युवाओं के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर श्री तिवारी का स्वागत किया गया और फिर केक कटवाकर उनकी लंबी उम्र की कामना और प्रार्थना की कि वह इसी प्रकार सदैव जनहित के कार्यों में बढ़चढ़रकर हिस्सा लें। यहाँ गौ सेवा के लिए आर्थिक सहायता भी धाम के संचालक को भेंट की। यहाँ सभी ने समापन अवसर पर मगोड़ा और गाजर हलवा के स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर गणेश भारद्वाज, आलोक दैपुरिया, रक्षपाल सिंह, राहुल भारद्वाज,अमित जैन, विपिन चतुर्वेदी, मनीष ऋषिस्वर, अविनाश दिवेदी, संजीव गुप्ता, मोनू सेंगर, संतोष जैन, विकाश जैन, कृष्ना पंडित, टीकाराम पंडित, राहुल जैन शक्कर वाले, सौरव बंगाली व् नीलेश रपरिया सहित बड़ी संख्या में युवा समाजसेवी मौजूद रहे।
