उड़िया मोहल्ले में 52 पत्तों की महफिल पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 8 फरार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उड़िया मोहल्ले में 52 पत्तों की महफिल पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 8 फरार | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश एवं एसडीओपी सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा प्रभारी संजय सोनवानी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत उड़िया मोहल्ले में ग्राम नजरपुर स्थित महुआ के पेड़ के पास 52 पत्तों की महफिल में हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से 5 जुआरी गिरफ्तार किए गए, जबकि 8 जुआरी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹3132 नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 35(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार जुआरी:राम सुंदरगौतम खरेरूपेश इंदौरकरसुखदायल यादवनिहाल ब्रह्मवंशीफरार जुआरी:दुर्गेश यादवराहुल तिवारीसकरचंद शीलूबसंत यादवकिशोर कायदाशेख नय्युममोना यदुवंशीअजय उर्फ अज्जूकार्यवाही में चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के साथ आरक्षक योगेश जंगले एवं आरक्षक अमित सिडाम की प्रमुख भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article