रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश के भव्य और जन-जन के प्रिय नवरात्रि महोत्सव को देखने और भक्ति की पवित्र आभा को निहारने के लिए प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, यशस्वी समाजसेवी श्री ब्रजेन्द्र (चुन्नू) शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कमरू अजनार, अजजा अध्यक्ष कलसिंह भाबर, जिप सदस्य विजय भाबर, महामंत्री राजेश वसुनिया और पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा भी पहुंचे। उनके साथ नगर की एसडीएम ऋतिका पाटीदार और मृदुला सच्चानी ने भी माँ की महाआरती कर धर्मलाभ लिया।

जैन त्रिस्तुति संघ के मनोहर चौर्डिया, शान्तु भाई मोरगुगरी और रजत कावडिया ने प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश (रिंकू) जैन का सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए बहुमान किया। बुधवार रात मेघराज कल्याण पूरा ग्रुप ने श्रीराम-लक्ष्मण-जानकी और हनुमान जी की झाँकी प्रस्तुत की। वहीं इंदौर के ग्रुप ने श्रीहनुमान जी की जीवंत झाँकी का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने झाँकी में सम्मिलित होकर प्रदेश और क्षेत्र की जनता को दशहरे-नवरात्रि की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री जैन और परिवार द्वारा मंत्री सहित सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। बुधवार को फुटतालाब का पूरा पंडाल राममय हो गया। इंदौर के कलाकारों ने केसरिया झंडा लेकर गरबा किया जबकि ग्रामीण अंचलों के कलाकारों ने तिरंगा झंडा लेकर गरबा किया और देशभक्ति का संदेश दिया। बेडावली के ग्रुप ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।नौवें दिन जिले के कोने-कोने से लोग आयोजन को देखने पहुंचे। प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर और गरबा प्रांगण तक भारी भीड़ रही, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए श्री जैन परिवार और मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज को बधाई दी। इस अवसर पर विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और हवन संपन्न हुआ, जिसमें विशेष रूप से महंत श्री दिलीपदास जी महाराज उपस्थित रहे।

नौवें दिन जिले के कोने-कोने से लोग आयोजन को देखने पहुंचे। प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर और गरबा प्रांगण तक भारी भीड़ रही, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए श्री जैन परिवार और मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज को बधाई दी। इस अवसर पर विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और हवन संपन्न हुआ, जिसमें विशेष रूप से महंत श्री दिलीपदास जी महाराज उपस्थित रहे।

