बरेलीपार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग, सरपंच ने नागपुर रेल मंडल को लिखा पत्र | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बरेलीपार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग, सरपंच ने नागपुर रेल मंडल को लिखा पत्र | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत आदिवासी अंचल स्थित बरेलीपार रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय सरपंच ने नागपुर रेल मंडल को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

पत्र में कई सूत्रीय मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कच्चे रेलवे प्लेटफार्म को पक्का करना जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा हो, बैठक शेल्टर की व्यवस्था ताकि वर्षा एवं ग्रीष्म ऋतु में राहत मिल सके, प्रतीक्षालय का निर्माण, विद्युत व्यवस्था, रेलवे ब्रिज की सुविधा तथा महिला, पुरुष एवं दिव्यांगजन के लिए शौचालय निर्माण की मांग शामिल है। सरपंच ने इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.