मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं AICC सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसेन ने कहा की मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अशोभनीय बयान माफ़ी मांगनी चाहिए या इस्तीफा देने चाहिए पर मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध, कांग्रेस ने कहा माफ़ी मांगनी होगी।या सड़क से सदन तक आंदोलन झेलना पड़ेगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इसके साथ साथ भाई बहन के पाक, साफ़ रिश्ते को अशोभनीय बोल कर गलती की जिस पर मंत्री को माफ़ी मांगनी चाहिए। माफ़ी नहीं मांगी तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी जुबान को बेकाबू करते हुए कलंकित किया है।
जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती हैं मंत्री से इस्तीफे की मांग भी करती हैं या अपनी गलत बयान बाजी पर माफी मांगने की मांग करते है। मध्यप्रदेश शासन में मंत्री रहते हुए इन्हें शोभा नहीं देता ऐसे बयान दे हमारी संस्कृति , और संस्कार में ये अल्फ़ाज़ सही नहीं है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, AICC सदस्य पुष्पा बिसेन, विधायक निलेश उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कांबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता तुमडाम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल,देवकांत मांडवगडे, वरिष्ठ नेता ओम पटेल, युवक कांग्रेस कमेटी बंटी ठाकुर, नेहिल सांबारे, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

