श्री बाबा अमरनाथ मानव कल्याण समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर सामूहिक व्रत पारायण सहभोज का आयोजन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

श्री बाबा अमरनाथ मानव कल्याण समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर सामूहिक व्रत पारायण सहभोज का आयोजन | New India Times

मुरादाबाद में श्री बाबा अमरनाथ मानव कल्याण समिति द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर सामूहिक व्रत परायण सहभोज का आयोजन चॉइस बैंक्विट हॉल मझोली चौराहा कुशालपुर रोड पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में सह भोज के साथ डांडिया नृत्य करते हुए मां भगवती की आराधना की गई इस दौरान सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से व्रत का पारायण किया वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ शिवसेना के राज्य प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश ललित मोहन शर्मा मुरादाबाद के नगर विधायक रितेश गुप्ता वी मुकुल अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में शामिल हुई कई महान हस्तियों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष क्षेमेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनकर ही सनातन धर्म को मजबूत किया जा सकता है सभी को इस दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे बच्चों को भारतीय संस्कृति परंपरा एवं व्रत उपवास की जानकारी भी देना जरूरी है समिति के इसी उद्देश्य से धार्मिक जागरूकता लाने के लिए निरंतर आयोजन करती रहती है।

भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे समिति के प्रबंधक राजीव गांधी ने कहा कि मुख्य संरक्षण केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रताप राव राघव एवं मुख्य संरक्षण लोकसभा सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के संरक्षण में समिति निरंतर सनातन धर्म के उत्थान एवं प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही है सामूहिक व्रत पारायण हेतु सा बस का आयोजन इस श्रृंखला का एक हिस्सा है युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम सहायक साबित होते हैं सनातन धर्म के उत्थान के लिए सजक होकर प्रयास करने की आवश्यकता है विभिन्न माध्यमों से सनातन धर्म पर प्रहार हो रहे हैं तथा युवा पीढ़ी को सनातन धर्म से दूर करने के प्रयास हो रहे हैं जिनको रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कार्य युवा पीढ़ी के बीच करने की आवश्यकता है वही कार्यक्रम में उपस्थित समिति के कार्यकारणी सदस्य मनमोहन चौधरी ने बताया कि व्रत पर्यावरण एवं सामूहिक सहभोज आयोजन सामाजिक समर्थ एवं सनातन धर्म की एकता का संदेश देने में कामयाब रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप सेऋतुल शर्मा (आईटी सेल प्रभारी शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश), विजय मोहन गुप्ता (जिला प्रमुख, युवासेना बिजनौर), नवनीत धारीवाल, शिवम शर्मा, अनूप कुमार सारस्वत, सचिन जैन, पुनीत देवल, एडवोकेट विपुल अग्रवाल, अमित वर्मा, आदेश सिंह कुशवाह, श्रीमती अंजलि सिंह, विकास कुमार, श्रीमती ज्योति त्यागी, गुड्डू सैनी (जिला प्रमुख, शिवसेना), बाबा कुशल सिंह, विपिन गुप्ता, मीडिया प्रभारी नगर विधायक, मुरादाबाद, अनुराग मेहता, उज्ज्वल पंडित, मुकेश त्यागी, ओमप्रकाश सैनी, नीतू सिंह कुशवाह, धनेंद्र कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि: अनुज यादव (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक), उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, श्री विनय मिश्रा (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक), उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, श्री अमित प्रताप सिंह (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक) उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.