राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत मोहासा के पहली बार देवरी नगर पहुंचे, जहां उन्होंने देवरी क्षेत्र में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजा की मांग को लेकर सड़कों पर रैली निकाली और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। देवरी क्षेत्र में लगातार अतिवृष्टि से किसानों की मक्का सोयाबीन उड़द मूंग की फसलों पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करा कर हितग्राही कृषकों को क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की गई।

इसके अलावा डीएपी और यूरिया खाद की समस्या से जूझ रहा है किसानों को सुविधा जनक तरीके से खाद वितरण करने की मांग सोसाइटी के माध्यम से खाद वितरण करने। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसानो की प्रीमियम राशि जमा करने के बाद भी उन्हें फसलों का लाभ नहीं मिलने तथा वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हितग्राहियों को फसल बीमा की राशि में गड़बड़ी है की गई है।
जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ है,अतिवृष्टि के कारण देवरी और केसली विकासखंड के कई गांव में कुआं धंसकने ,बंधन टूटने एवं खेतों में फसलें बहने की घटनाएं सामने आई है जिससे प्रभावित किसानों को जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने और अवैध वसूली ठेकेदार द्वारा किए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि घर-घर जाकर पटवारी किसानो की बर्बाद फसलों का सर्वे न करें बल्कि खेत जाकर फसलों के नुकसान का सर्व करें। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी का उक्त उपलब्ध न होने और बीमा राशि में भारी गड़बड़ी किए जाने की बात कही। एसडीएम मुनव्वर खान ने सभी को आश्वासन दिया कि वह पूरे मामले में विधिवत कार्रवाई करेंगे।
वोट चोरी की वजह से कांग्रेस की एक सीट नहीं आई-मोहासा
कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि कांग्रेस की सागर जिले में एक भी सीट ना आने के सवाल पर कहा कि देश विदेश की सब लोग जानते हैं कि एक भी सीट न आने की वजह वोट चोरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन मे गुटबाजी नहीं है, कांग्रेस एक परिवार होता है और परिवार में थोड़ा बहुत मन मुटाव रहता हैं। जिसकी वजह आपस में संवादहीनता, गलतफहमियां होती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेने लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा हमारे जमीन कार्यकर्ता के घर हमारा कार्यकर्ता पहुंचे। एवं अनुशासन हीनता करने वालों के लिए समन्वय समिति की बैठक में चर्चा हुई है और ब्लॉक स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

