मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद में आयोजित होने वाली UPSSSC पी0ई0टी0 परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने किया निरीक्षण। जनपद में UPSSSC पी0ई0टी0 परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 38,000 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने परीक्षा की निष्पक्षता, शांति और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, आवागमन व्यवस्था और आवश्यक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। पुलिस प्रशासन परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील करता है कि परीक्षा के दौरान अनुशासित रहें और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें।

