स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे की पुण्यतिथि पर 100 पत्रकार और टॉप-10 सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे की पुण्यतिथि पर 100 पत्रकार और टॉप-10 सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित | New India Times

पत्रकार स्वर्गीय विजयकुमारसिंह शिंदे की 15 वीं पुण्यतिथि पर “सशक्त पत्रकार समिति” द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह शहर के गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि विजयकुमारसिंह शिंदे जी भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें आज भी हर दिल में बस्ती हैं। श्री जंगाले ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के 100 एक्टिव पत्रकारों को सम्मानित किया गया, वहीं सशक्त पत्रकार समिति द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर 1000 पौधे लगाने का प्रण लिया है, इसी क्रम में 100 से अधिक पत्रकारों को स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे जी की पुण्यतिथि पर प्राकृति से जुड़े विशेष उपहार पौधे के रूप में देकर उनकी याद में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं आगामी होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन (नेशनल मीडिया मीट) के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने पत्रकारों को एक्टिव (सक्रिय) रहने के लिए आग्रह किया। उमेश जंगाले ने बताया कि शहर में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले टॉप टेन एक्टिव सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें संतोष सिंह दीक्षित, महेंद्र जैन, सुनील सलूजा, अकरम पठान, कालू जंगाले, अताउल्ला खान, डॉक्टर लारेब, महेश शर्मा, प्रेमलता सांखले, शहनाज़ अंसारी शामिल हैं। वहीं संजयसिंह शिंदे ने उनके बड़े भ्राता विजयकुमारसिंह शिंदे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव पत्रकारिता व पत्रकारों के लिए समर्पित रहा, उन्होंने निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता से शहर में अलग पहचान स्थापित की।

इस दौरान विजय भैया अमर रहे, पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारों से हॉल गूंज उठा। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर प्रीशियस लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक ऋषि बंड, आनंद दीक्षित, दिनेश जूनागढ़े, विकास ठाकुर, तोताराम खांडेराव, रितेश बाविशकर, राजेश जाधव, गोपाल सावनेर, संजय रघुवंशी, लक्ष्मण केल्दे, नारायण चौधरी, नरेश चौकसे, एमके पाठशाला आसिफ खान, विनोद लोंढे, भगवानदास शाह, अनिल महाजन, प्रीतम महाजन, मो. इकबाल, रिफत अंसारी, विनोद सोनराज, निलेश महाजन, तौकीर आलम, संदीप भालसिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.