अलफारूक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. अजहरुद्दीन को मिली पीएचडी की उपाधि, जिले का नाम किया रोशन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

अलफारूक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. अजहरुद्दीन को मिली पीएचडी की उपाधि, जिले का नाम किया रोशन | New India Times

इटवा स्थित अलफारूक इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. अजहरुद्दीन को मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल के हाथों पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई। यह उपाधि उन्हें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित दसवें दीक्षांत समारोह (26 अगस्त 2025) में प्रदान की गई।

अलफारूक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. अजहरुद्दीन को मिली पीएचडी की उपाधि, जिले का नाम किया रोशन | New India Times

डॉ. अजहरुद्दीन ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में शोध कर पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वे ग्राम पंचायत दुफेडिया निवासी हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अमौना स्थित अलफारूक इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने राजकुमार गोयल इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक, तत्पश्चात एमएमएमयूटी गोरखपुर से एम.टेक और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की।

इस उपलब्धि पर अलफारूक इंटर कॉलेज परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य उबैदुर्रहमान ने कॉलेज की ओर से बधाई देते हुए कहा : “हमें गर्व है कि हमारे पूर्व छात्र डॉ. अजहरुद्दीन ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर जिले और संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

उन्होंने आगे बताया कि कॉलेज के शिक्षक मो. इकराम, ताउर्रहमान, इन्द्र प्रकाश चौधरी, लुकमान खान, परवेज आलम, बी. शुक्ल, शमशीर अहमद सहित समूचा स्टाफ इस गौरवपूर्ण पल से उत्साहित है और डॉ. अजहरुद्दीन के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.