ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में छाती रोगों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में छाती रोगों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 24 अगस्त रविवार को ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक, अमरावती रोड, बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शुभम वर्मा (छाती रोग विशेषज्ञ) के द्वारा छाती रोग से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई । सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, एवं पी. एफ. टी.  की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.