अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
बिजली कंपनी की मनमानी एवं स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर भोपाल शहर के विभिन्न इलाके के रहवासियों ने मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता संगठन के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आप को बता दें कि बिजली कंपनी द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिसका पहले से उपभोक्ता विरोध कर रहे हैं । विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जब बिजली कानून 2003 की धारा 47/5 में यह बात कही गई कि यदि बिजली उपभोक्ता चाहे तो वह प्रीपेड या पोस्टपेड कोई सा भी मीटर लगवा सकता है उसको बाध्य नहीं किया जा सकता । परंतु तमाम नियमों को धता बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मनमानी चलाते हुए क्यों स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं।

परिणाम स्वरूप आज जो बिल आ रहा है वह लगातार बढ़ कर आ रहा है। लोगों का कहना है कि 100-200% तक की बढ़ोतरी हुई है जिसका विरोध हम कर रहे हैं। वहीं ऑल इंडिया बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के विनोद लोगारिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह स्मार्ट मीटर बिजली के निजीकरण का ही परिणाम है । बिजली कंपनी को आज केंद्र व राज्य सरकार ने बिजली को अडानी को बेच दिया है। और अडानी की कंपनी जनता से अधिकतम मुनाफा कमाने के लिए स्मार्ट मीटर ले कर आई है। इसीलिए ये मीटर बहुत ही ज्यादा बिल दे रहा है। जिस किसी उपभोक्ता का बिल पहले 250-300₹ आता था अभी उसका बिल 2500,4000,5000 तक आ रहा है।

इस मौके पर बिजली उपभोक्ता एसोसिएसन भोपाल प्रभारी मुदित भटनागर ने बताया की ये बिजली कानून 2020 व बिजली के निजीकरण के कारण हो रहा है जहां सरकारों ने कंपनी के हाथ मे इतनी ज्यादा शक्ति दे दी है की बे आज आम जनता को लगातार बिजली जैसे जरूरी सुविधा से भी वंचित कर रहे है ये अन्याय पूर्ण है जिसकी हम घोर निंदा करते है। और आम जनता से ये अपील करते है की बिजली के निजीकरण व प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन आंदोलन तेज करें । आज के इस प्रदर्शन को अर्जुन नगर, बड़ा चंबल, ऐशबाग भानपुर, जहांगीराबाद, लालघाटी आदि इलाको के उपभोक्तायों ने भी अपनी बात रखी। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, व आमजन शामिल हुए।

