मतदाता अधिकार की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले राकेश यादव को मिला "वोट रक्षक सम्मान" | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मतदाता अधिकार की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले राकेश यादव को मिला "वोट रक्षक सम्मान" | New India Times

समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय शोहरतगढ़ में आज समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में मतदाता सूची में नियम विपरीत तरीके से नाम विलोपित किए जाने की लड़ाई लड़ने वाले श्री राकेश यादव को वोट रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री राकेश को गौतम बुद्ध की कांस्य प्रतिमा, अंग वस्त्र और समाजवादी साहित्य भेंट किया गया। श्री मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा के महादेवा कुर्मी निवासी श्री राकेश यादव और उनके परिवार का नाम लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची में नाम गलत तरीके से विलोपित कर दिया गया था। जिससे पूरा परिवार मतदान से वंचित रह गया। इससे पीड़ित होकर राकेश यादव ने जिला स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

बीते 9 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने मामले का संज्ञान लेकर लखनऊ प्रदेश कार्यालय में 9 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें राकेश यादव ने अपनी पूरी पीड़ा व्यक्त किया। जिसके परिणाम स्वरूप बीएलओ को जिला अधिकारी ने सस्पेंड किया। ऐसे में यह एक संदेश है कि मतदान का जो संवैधानिक अधिकार आम मतदाता को मिला है उसकी भी चोरी की जा रही है। जिसके लिए हमें सचेत रहना होगा। राकेश यादव बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़कर आम लोगों को एक रास्ता दिखाया। हम शोहरतगढ़ विधानसभा वासी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आभारी हैं कि उन्होंने इस मुद्दे का संज्ञान लेकर न्याय दिलाया।

प्रदेश सचिव श्री राम मिलन भारती ने कहा कि वोट चोरी के माध्यम से बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इससे हमें सतर्क रहना होगा। जिला सचिव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरिराम यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से आम जनता में जागरूकता फैलेगी साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रति शोषित/पीड़ित वर्गों का विश्वास मजबूत होगा। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल फौजी एवं जोनल प्रभारी राकेश दूबे ने भी आयोजन को संबोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.