खाद संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

खाद संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन | New India Times

बुधवार को समाजवादी पार्टी इटवा विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडा और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी और फसल बर्बादी का मुद्दा उठाया गया। साथ ही थाना क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक, बरसात में नालियां जाम होने से बीमारी फैलाव रोकने के लिए सफाई व दवा छिड़काव, सत्ता के दबाव में बिना जांच दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों और पुलिस उत्पीड़न पर रोक, तथा बिजली कटौती समाप्त करने की मांग की गई।

इस अवसर पर जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, अब्दुल लतीफ, कमाल अहमद, एजाज शाह, बबलू पाठक, सुशील तिवारी, शक्तिनाथ पाण्डेय, राधेश्याम मिश्रा, सतीश पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, मोहम्मद सकीम, सौरभ श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, भीखा शाह, रमजान अली, महेंद्रपाल यादव, हैबत अली, दिनेश मिश्रा, पप्पू पाण्डेय, देवेंद्र सिंह, समीदुल, विजय गौंड, राजदेव मिश्रा, अमीरुल्लाह, हक्कू हसन, अनिल चौहान, राजन पाण्डेय, इसरार राइनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.