मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना द्वारा नारकोटिक्स शाखा के माध्यम से पूरे प्रदेश में नशामुक्ति जनजागृति अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। नशे से दूरी है जरूरी जनजागृति अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक इंदौर(ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश के नेतृत्व में जिला बुरहानपुर में प्रतिदिन जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में 15वें दिन अर्थात दिनांक 29.07.2025 को जिला बुरहानपुर में निम्न अनुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए :–
1. विशाल जन जागरूकता साईकिल रैली– नशे से दूरी है जरूरी नशामुक्ति अभियान के तहत आज बुरहानपुर नगर में जन जागरूकता के दृष्टिकोण से विशाल साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री कमलसिंह पंवार, थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित जादौन, थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी, निरीक्षक श्री विक्रम चौहान, यातायात थाना प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह ठाकुर एवं शहर के चारों थानों के पुलिस अधिकारी / कर्मचारी साइकल चालक के रूप में शामिल रहे।
साईकल रैली के आगे-आगे एक विशेष रथ चलाया गया जिसमें अभियान के जिन्गल और गीत चलाये गये। साईकल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर सिंधी बस्ती चौराहा, सागर टावर (रेल्वे स्टेशन), तुलसी मॉल, गणपतिनाका थाना, सिंधीपुरा गेट, बुधवारा, अड्डे की मस्जिद, मंडी चौक, थाना कोतवाली, फूल चौक, गांधी चौक, कमल चौक, राजपुरा गेट, अंकिता टॉकिज, पाकिजा मॉल से होते हुए थाना शिकारपुरा पर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रमुख चौराहों पर उपस्थित स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं राहगीरों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई।
