हताई खेड़ा डेम में चोरी से मछली पकड़ने पर की गई बेल्ट-डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल: पांच आरोपी पकड़े गए, एक नाबालिग सहित अमन सूर्यवंशी मुख्य आरोपी | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

New india Time’s

दिनांक 26/7/2025 के दिन में लगभग 4:30 बजे डेम में चोरी से मछली पकड़ने वालों को भगाने के लिए चौकीदारी पर रखे गए अमन सूर्यवंशी एवं संकेत यादव नाव से डेम में चौकीदारी कर रहे थे। कि डेम के अरहेडी साइड वाले किनारे पर 3 लड़के कांटे लगाकर मछली पकड़ते हुए नज़र आए, तभी आरोपी अमन सूर्यवंशी एवं सांकेत यादव अपने दोस्तों को सूचना देते हुए। उक्त स्थान पर पहुँचे। इनको देखकर लड़के भागने लगे, तब उनको पकड़ कर मुख्य आरोपी अमन सूर्यवंशी द्वारा बेल्ट एवं डंडे से मारपीट की गई।

घटना संज्ञान में आते ही तत्काल FIR कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में टीम गठित कर उक्त 05 आरोपियों को पकड़ा गया, जिसमें मुख्य आरोपी अमन सूर्यवंशी (जो वीडियो में मारपीट कर रहा है), आमिर शेख और तीन नाबालिग सहित कुल पाँच लोग हैं। पूछताछ में आरोपी  द्वारा बताया गया कि हताई खेडा डैम में  मुन्ना भैया, रंसू दादा और राधे लोगों की समिति को मछली पालने का ठेका है। जिसमें मुन्ना भैया अध्यक्ष है। उन्होंने ही इन्हें नौकरी पर रखा था तथा समिति की तरफ से इन्हीं के द्वारा उनको ₹10000 महीने चौकीदारी की तनख्वाह दी जाती थी।

हताई खेड़ा डेम में चोरी से मछली पकड़ने पर की गई बेल्ट-डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल: पांच आरोपी पकड़े गए, एक नाबालिग सहित अमन सूर्यवंशी मुख्य आरोपी | New India Times

नाम आरोपी गण-
1. अमन सूर्यवंशी पुत्र राजू सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी मकान नंबर 228 TIT कॉलेज के सामने पठार थाना  पिपलानी भोपाल।
पढ़ाई-कक्षा 3री
काम-पहले कूरियर कंपनी गति में ड्राइवर था, अभी 2-3 महीने से हाथई खेड़ा डेम में चौकीदारी का काम करता है।

2. आमीर उर्फ अप्पू शेख पुत्र इकराम उम्र 26 साल निवासी  सतनामि नगर सोनागिरी थाना पिपलानी भोपाल-अनपढ़ है, सब्जी का ठेला लगाता है भेल गेट नंबर पाँच के सामने।

3. विधिविरोधी बालक उम्र 17 साल 11 महीने निवासी मरघट के पास हताई खेड़ा डेम, TIT कॉलेज के सामने थाना पिपलानी भोपाल
पढ़ाई -10वीं

4. विधि विरोधी बालक उम्र 17 वर्ष निवासी गोलू की दुकान के पास ट्रांसपोर्ट नगर थाना बिलखिरिया भोपाल
पढ़ाई-8वी

5. विधिविरोधी बालक उम्र 17 साल, निवासी कोकता, पंडा बाबा के घर के पास थाना बिलखिरिया भोपाल।
पढ़ाई-8वीं तक पड़ा है, संकेत का दोस्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article