सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: SBI ने भोपाल ट्रैफिक पुलिस को CSR के तहत 10 लाख रुपये का किया सहयोग | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: SBI ने भोपाल ट्रैफिक पुलिस को CSR के तहत 10 लाख रुपये का किया सहयोग | New India Times

आज दिनांक 01/07/2025 को थाना यातायात भोपाल परिसर में पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक श्री चंदर षेखर षर्मा जी एवं डी.जी.एम. कृष्णा श्रीधर की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के संचालन एवं प्रबंधन हेतु 100 नग स्टापर निमार्ण के लिए व्यवसायिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राशि रू.10,00,000/- का चेक प्रदत्त किया।

सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: SBI ने भोपाल ट्रैफिक पुलिस को CSR के तहत 10 लाख रुपये का किया सहयोग | New India Times

भारतीय स्टेट बैंक की 70वीं स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री चंदर षेखर षर्मा जी ने सी.एस.आर. में भविष्य में इस प्रकार का सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करने के संबंध में कहा साथ ही पुलिस सैलरी पैकेज में यथासंभव और अधिक वृद्धि  हेतु आवश्यक प्रयास किये जाने के संबंध अवगत कराया।

सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: SBI ने भोपाल ट्रैफिक पुलिस को CSR के तहत 10 लाख रुपये का किया सहयोग | New India Times

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए उनके द्वारा प्रदाय किये गये स्आपर्स के लिए भारतीय स्टेट बैंक को धन्यवाद दिया साथ ही स्टापर्स यातायात एवं कानून व्यवस्था की स्थितियों मे कितने उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होंगे इस संबंध मं उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंषी, अति.पुलिस उपायुक्त यातायात श्री बसंत कौल, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं यातायात पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: SBI ने भोपाल ट्रैफिक पुलिस को CSR के तहत 10 लाख रुपये का किया सहयोग | New India Times

नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

                             

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.