मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा एक प्रेरणादायक “रक्तवीर सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन संजीवनी ब्लड बैंक सेंटर में किया गया। इस विशेष अवसर पर मुस्कान चौकसे, ओम आज़ाद,सचिन गाढे,अंकित व्यास, निलेश दलाल, गौरव सिंघानिया, सचिन प्रजापति सहित सदस्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान कर ज़रूरतमंदों की जान बचाई है।
कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से प्रमुख अतिथि डॉ. मनोज अग्रवाल और डॉ. खान ने चयनित रक्तदाताओं को “रक्तवीर सम्मान” से अलंकृत किया गया तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनके सेवा भाव को सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति सदस्य श्री विवेक हकीम ने न केवल आयोजन में भाग लिया बल्कि स्वयं भी रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की।
ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष सरिता राजेश भगत ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल ताप्ती नदी के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाना है। उपाध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने कहा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति समाज को प्रेरित करना महत्त्वपूर्ण प्रयास होंगा ।
इस कार्यक्रम में धर्मैंद्र सोनी, मंसूर भाई सेवक, अताउल्ला खान, विजय राठौर, प्रल्हाद इंगले, अजय राठौर, पुनीत साकले, अभय बालापुरकर सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर करने की अपेक्षा जताई।

