आशु सिक्का को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में मिला जिला उपाध्यक्ष पद, सैकड़ों समर्थक हुए शामिल | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

आशु सिक्का को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में मिला जिला उपाध्यक्ष पद, सैकड़ों समर्थक हुए शामिल | New India Times

जनपद मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कदम लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए बढ़ रहे हैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में भारी संख्या लोग शामिल हो रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं इसी कड़ी में आज दिल्ली रोड स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा अभिषेक सिक्का उर्फ आशु सिक्का को विधानसभा नगर-28 क्षेत्र से सक्रिय कार्यकर्ता व जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया साथ ही उनके गले मे पटका पहना सम्मानित किया गया।

वही सैकड़ो की संख्या में पार्टी में शामिल हुए लोगों को नवयुक्ति पत्र व गले पटका पहना कर सम्मानित किया गया। ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी ने अपने ने कहा कि अभिषेक सिक्का उर्फ (आशु सिक्का) को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है। उनकी भागीदारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन व पार्टी को मजबूत करने के लिए कर्मठ, निष्ठावान और सामाजिक रूप से कार्य करेगें।

वही नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिक्का उर्फ (आशु सिक्का) ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा पार्टी की नीतियो को शहर से लेकर गांवों तक पहुंचाने का काम करते हुए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर आशु सिक्का के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से संस्कार कत्याल,देश रतन कत्याल, मयंक सोनी, प्रियम सहगल, मयंक सोनी, अमान फारूक़ी, तारिक सैफी, आमिर आज़ाद, मोहम्मद सलमान, दीपक कुमार, मनोज शर्मा, हर्ष गौतम, आशु चौधरी एवं राहुल ठाकुर शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.