कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पांढुर्णा में समीक्षा बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन जारी | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पांढुर्णा में समीक्षा बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन जारी | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी मंशा के अनुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत AICC पर्यवेक्षक अब्दुल खालिक एवं पांढुर्णा जिला प्रभारी रामु टेकाम, ने जिला  प्रेस, पत्रकार वार्ता एवं कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पांढुर्णा में समीक्षा बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन जारी | New India Times

पत्रकारों ने पर्यवेक्षकों से कहा लिफाफे में किसी का नाम फिक्स है या फ़तवा जारी हुआ विधायक कार्यालय में पत्रकार वार्ता में AICC पर्यवेक्षक अब्दुल खालिक ने बताया छेत्र के और कार्यकर्ताओं से आम राय लेकर ही जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।  पत्रकारों ने NSUI , छात्र संघ के चुनाव समय पर कराने की मांग की । युवक कांग्रेस सक्रिय नजर नहीं आ रही है । जिले का संगठन सृजन 30 साल से जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष चयन करने के बजाए घोषित किए जाते हैं। इस मौके पर अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

कांग्रेस कमेटी की बैठक धनुष  लॉन में समन्वयक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षक अब्दुल खालिक , एवं पांढुर्णा जिला प्रभारी रामु टेकाम ने बैठक लेकर बूथों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में कांग्रेस के प्रति अपनी उपलब्धि  बताना देश में आम नगरिकों को पार्टी की नीति से अवगत कराया जाए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए , संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए। अध्यक्ष का चयन 31 जून तक होना तय है  वैसे पर्यवेक्षक ने कहा कि मुझे इस क्षेत्र की राजनीति की जानकारी नहीं है। उन्हें हाईकमान ने जो ज़िम्मेदारी दी है उसे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे।

इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, विधायक निलेश उईके, पूर्व विधायक जतन उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कांबे, वरिष्ठ नेता जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील बुधराजा, मनोहर सिंह ठाकुर, विजय चौधरी, डॉ यमदे , भागवत महाजन,  नेहा जोगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, देवकांत मांडवगडे , रवि ख़ापरे,श्रीकांत महाजन, लता तुमडाम, शारदा धूमाल, प्रतिभा मेश्राम, ताहिर पटेल, पारस मेहता, जिमी टाकभोर, ओम पटेल, एवं कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ता, मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article