स्थाई गिरफ्तारी वारंट के बाद भी तीन महीने से फरार आरोपी प्रवीण वाने पुलिस की पकड़ से बाहर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्थाई गिरफ्तारी वारंट के बाद भी तीन महीने से फरार आरोपी प्रवीण वाने पुलिस की पकड़ से बाहर | New India Times

बुरहानपुर के ही निवासी “आरोपी प्रवीण वाने” को “मा. न्यायालय श्रीमान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बुरहानपुर” द्वारा “स्थाई-फरार” घोषित करते हुए उक्त आरोपी प्रवीण वाने के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही साथ मा. न्यायालय द्वारा हर 3 माह में तत्संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी आदेश पारित किए गए थे।

उक्त जानकारी देते हुए परिवादी/शिकायतकर्ता के अधिवक्ता श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त आदेश विगत दि. 08 मार्च 2025 को पारित किए गए थे, किंतु स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आदेश को 3 माह बीत जाने के बाद भी “आरोपी प्रवीण वाने” अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article