बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट लगने से एक की मौत, एक गंभीर, क्या होगी विभाग पर कार्यवाही ? | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट लगने से एक की मौत, एक गंभीर, क्या होगी विभाग पर कार्यवाही ? | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव क्षेत्र के कोरपानी गुगाढ़ाना में आंधी तूफान के चलते दो बिजली के खंभे गिर गए थे और बिजली के तार पूरे खेत में पड़े थे जिसके करण करंट लगने से एक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक भरत बटके उम्र 45 साल निवासी पिपलावाड़ी  का बताया जा रहा है वहीं घायल मेघलाल जोकर मृतक के गांव का पड़ोसी बताया जा रहा है करंट लगने के कारण खतरनाक तरह से झुलस गया जिससे पूरी चमड़ी शरीर की जलकर काली पड़ गई। जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट लगने से एक की मौत, एक गंभीर, क्या होगी विभाग पर कार्यवाही ? | New India Times

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया और  मामले पर संज्ञान नहीं लेने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है और एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर है। अस्पताल की तहरीर पर जुन्नारदेव थाने से उप निरीक्षक मनोज चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की गई। सवाल यहां उठना है कि बिजली विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद क्या बिजली विभाग पर कार्यवाही होगी?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.