ठांय-ठांय की आवाज से शहर में फैल रही है दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:


अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र रात होती ही ठाएं ठाएं गोलियों की तरह आवाज सुनकर लोग दहशत में आ जा रहे हैं, आखिर गोलियों की आवाज कहां से आ रही है। पिछले कुछ महीनों से बुलट की तेज आवाज से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। अचानक गोलियों की जैसी  आवाज सुनकर लोग परेशान हो जा रहे हैं ऐसा लगता है कि कहीं लूटपाट हो रही हो।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अकबरपुर शहर शहजादपुर के कुछ साहबजादे हैं जो तेज ड्राइविंग करेंगे या अपनी बुलेट पर ट्रिपल सीट होकर रंगबाजी करते दिखाई देते हैं जब तक इन्हें रोकने का प्रयास किया जाता है तब तक यह आगे निकल जाते हैं क्योंकि बुलेट की रफ्तार काफी तेज और गोलियों की आवाज निकलते आंखों के सामने से निकल जाती है
मुख्य मार्ग सहित गलियों में भी बुलट दौड़ाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन ऐसे बुलट दौड़ रही हैं, जिनमें कुछ युवाओं ने साइलैंसर में पटाखा सिस्टम लगा रखा है। एक्सीलेटर बढ़ाते ही पटाखे की तरह तेज आवाज गूंजती है। इससे आसपास के लोग चौंक जाते हैं। वहीं शोर-शराबे से लोगों की हालत खराब हो जाती है। कानफोड़ू शोर से लोगों के दिमाग पर भी असर पड़ रहा है।इस संबंध में यातायात शहजादपुर पुलिस और तहसील कस्बा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने जानकारी लेते ही ऐसे रंगबाजों की धर पकड़ चालू कर दी है। पिछले 2024 में‌‌ कुछ लोगों ने एसपी से भी शिकायत कर तेज आवाज वाली बुलट पर कार्रवाई करने बात कही थी कुछ दिन तक कार्रवाई चली उसके बाद फिर से लगातार युवा अपनी ऐसी बुलट से दहशत फैला रहे हैं।
शहजादपुर अकबरपुर रोड में देर रात तक ऐसे बुलट चलने से लोगों की नींद टूट रही है।
शरारती तत्व शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी कोलाहल करते हुए फर्राटे से बुलट दौड़ा रहे हैं।
राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.