भारतीय अटल स्वयंसेवी संगठन द्वारा अंबेडकर पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

New india Time’s

जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से भारतीय अटल स्वंयसेवी संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने एकत्र होकर ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से होते हुए पीएसी तिराहा अब्दुल्ला चौराहा हरथला होते हुए राम चोक पर समापन हुआ।

भारतीय अटल स्वयंसेवी संगठन द्वारा अंबेडकर पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा | New India Times

ज़िला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर ने तिरंगा यात्रा के दौरान बताया कि पहलगाम में जो पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकवाद द्वारा निर्मम हत्या की गई थी जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी आतंकवाद के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया ओर पाकिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तानी आतंकवाद का खात्मा किया और ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरहां से सफल रहा इसी कड़ी में आज भारतीय अटल स्वयंसेवी संगठन द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर तिरंगा यात्रा निकाली है। ऑपरेशन सिंदूर का सफल होना हमारे देश के लिए गौरव की बात है।

यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश दिवाकर जिला अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद अल्पसंख्याक मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह महिला मोर्चा सहित पार्टी के  जिला मंत्री अरविंद कुमार डॉ. राजपाल जिला मंत्री मीडिया प्रभारी अंकित पाल जिलाउपाध्यक्ष नवीन जिलाउपाध्यक्ष बंटी जिलामंत्री सदानंद जिलामंत्री सोमपाल सोशल मीडिया प्रभारी मनोज जिला महामंत्री नूर हसन अल्पसंख्याक मोर्चा जिला उपाध्याय डॉक्टर तसलीम अल्वी अल्पसंख्याक मोर्चा जिला महामंन्त्री सुलेमान चौधरी आदि मौजुद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.