मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिलाओं की बेइज्जती करना, उन्हें भला बुरा बोलना ही जिसकी संस्कृति बन गई हो वह व्यक्ति शायद ही कभी सुधरता हो। चाहे वह मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की इज्जत का मामला हो या फिर बेटियो के कपड़े पहनने का मामला हो। हमेशा मंत्री विजय शाह ने महिलाओं का, बेटियों का अपमान ही किया है। और ताज्जुब इस बात का है कि अपने आपको चाल, चरित्र, चेहरे बताने वाली पार्टी उन्हें झेल ही नही रही बल्कि हर बार उनकी पदोन्नति हो जाती है। ऐसे में इस पार्टी का चरित्र दिखता है कि कैसा होगा ? किन्तु इस बार तो इन्होंने हद ही कर दी। जिसकी कोई माफी नही होनी चाहिए। सीधे राजद्रोह का प्रकरण दर्ज हो कर पार्टी से बर्खास्त होना चाहिए।
उक्त आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव, दिग्गज कांग्रेसी नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कल प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सैनिक के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए भाजपा के पूरे संगठन पर उंगली उठाते हुए कहा कि: जिस पार्टी के सिद्धांत ऐसे हों, जिनका कोई चरित्र ही नहीं हो, ऐसे व्यक्तियों की ही आवश्यकता भाजपा को होती है। जो समाज में वैमनस्यता पैदा करे, महिलाओं का अपमान करे ? देश के सैनिकों का अपमान करे ? ऐसे लोगों की जगह केवल भाजपा में ही हो सकती है ?
अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मंत्री शाह ने किसी महिला पर अभद्र टिप्पणी की है ? ये उनकी आदत में शुमार है। ऐसा करना, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज की धर्मपत्नी से लेकर स्कूल की बच्चियों तक के खिलाफ़ यह कुछ न कुछ कहते ही रहे हैं। फिर भी भाजपा इनके खिलाफ कोई कार्यवाही ना कर इन्हें पदोन्नति कर इनका सम्मान करती रही जिससे आम जनता सोचने को मजबूर है जिस पार्टी के मंत्रियों का चरित्र ऐसा होगा उनके बाकी नेताओं का कैसा होगा।
श्री रघुवंशी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मांग की है कि अगर आपकी पार्टी में महिलाओं की, देश की जरा सी भी इज्जत है तो इस मंत्री के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा बनना ही चाहिए। साथ ही इन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं। अन्यथा जनता की समझ में आ जायेगा कि आप की केवल बातें देश भक्ति की होती है, आप केवल बेटी बचाओ का नारा ही दे सकते हो असल में ऐसा कोई गुण आपकी पार्टी के सिद्धांतों में है ही नहीं।
