परासिया नगर पालिका अध्यक्ष से खुद पार्टी के लोग हैं नाराज़, करेंगे आंदोलन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

परासिया नगर पालिका अध्यक्ष से खुद पार्टी के लोग हैं नाराज़, करेंगे आंदोलन | New India Times

जिले के सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया कि परासिया स्टेशन रोड पर एक नाला बहता है जो कि परासिया शहर के हृदय स्थल से वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 से होता हुआ बह रहा है। इस नाले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे इतनी ज्यादा दुर्गंध आ रही है कि आसपास रहने वाले निवासी परेशान हो रहे हैं मच्छरों के प्रकोप से किसी बड़ी बीमारी फैलने का अंदेशा भय बना हुआ है। नाले में इतनी अधिक गंदगी एवं कचरा मलवे का भंडार होने के कारण बारिश के दिनों में नाले से लोगों के घरों में इसका गडर गंदगी का गंदा पानी घुसता है,,जिससे विगत तीन-चार वर्षों से यहाँ रह रहे रहवासी परेशान हो रहे हैं।

नगर पालिका परासिया अध्यक्ष से हमने पांच बार हाथ जोड़कर निवेदन किया है इस नाले की तत्काल पूर्ण रूप से सफाई करवायें किन्तु अभी तक अध्यक्ष के कानों में जू नहीं रेंग रही। इसी संदर्भ में आज वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अनुज पाटकर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद पवन सूर्यवंशी, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद आशीष जायसवाल सभी ने आकर नाले का निरीक्षण किया है और कहां है दो दिनों के  भीतर यदि नाला साफ नहीं हुआ तो तीनों पार्षद एवं रहवासी गण मिलकर के नाले की सफाई अपने हाथों से करेंगे और यहां का कचरा गंदगी को परासिया नगर पालिका के सामने लाकर डालेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article