ज़िला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में सभी आंगन वाड़ियों में पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में सभी आंगन वाड़ियों में पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश | New India Times

ज़िला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि, यह सुनिश्चित करें कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता रहें। इसके अलावा ग्रामीण निकायों में पीएचई विभाग के अधिकारी एवं जनपद के अधिकारी समन्वयता के साथ कार्य करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने दिए।
बैठक में कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि, अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करें, जहां भी समस्याएं आ रही है उनका तत्काल निराकरण किया जाए।

इस कार्य में लापरवाही न बरते, निराकरण में देरी होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जनपद पंचायत सीईओ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार कार्यों की मॉनीटरिंग करें। बैठक में कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिये गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, पीएचई कार्यपालन यंत्री श्री बुंदेला सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.