स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को करें जागरुक:डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में 1 से 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहे दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय मिड राउंड समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य  केन्द्रों की रंगाई-पुताई एवं मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करें।

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण,दस्तक अभियान के लिए  चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में अब तक की कार्रवाई जानकारी ली।

उन्होने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोग नियत्रंण अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत कृषि, पशुपालन नगरपालिका, नगर निकाय, पंचायतीराज सहित सम्बंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वयता बना कर अपने विभागीय कार्याे एवं उत्तरदायित्वों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पादित करने के निर्देश दिए ।

डीएम संचारी रोगों से बचाव  के लिए  नगर निगम सहित नगर पालिका परिसर को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिए।

संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करने का भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अपराजिता सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.