मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
थाना सदर बाजार क्षेत्र में नितिन नाम के युवक के साथ मारपीट कर गोली मारकर फरार आरोपियों को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की रात्रि लगभग 10, बजे मामूली विवाद में मारपीट कर आरोपियों ने नितिन के तमंचे से गोली मारकर फरार हो गए थे।घायल युवक के भाई की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह चौहान ने पुलिस टीम को लगाया।उo निo वेदपाल सिंह पुंडीर, उo निo रमेश वर्मा, उo निo देवेश सिंह आदि पुलिस टीम ने राहुल गुप्ता, अंकित, अमन को कैंट, चिनौर रोड से निगोही रोड जाने वाले रास्ते से एक अवैध तमंचा एक खोखा व कारतूस बरामद कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

