अवैध खनन,एडीएम अरविंद कुमार ने जेसीबी एवं ट्रैक्टर को किया सीज,<br>एडीएम की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


शाहजहांपुर  पुवायां जनपद में अवैध खनन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। एडीएम  जो अपनी ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते है वैसे पुवाया क्षेत्र में खनन अवैध रूप से खनन अधिकारी की जानकारी में होता है पर वो लक्ष्मी की कृपा से आंख  बंद करे रहते पर जिले में अपने ईमानदारी के चलती अरविंद कुमार एडीएम (वि/रा) ने आज थाना पुवायां क्षेत्र के गंगसरा गांव में छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को मौके से जब्त कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गंगसरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की और खनन में प्रयुक्त मशीनों को सीज कर लिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। एडीएम अरविंद कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करने की बात कही गई है ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.