ठाकुर शिव कुमार सिंह फार्मेसी कॉलेज बुरहानपुर के सैकड़ों विद्यार्थियों ने रोटी बैंक लाभार्थी बुजुर्गों से की मुलाक़ात | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ठाकुर शिव कुमार सिंह फार्मेसी कॉलेज बुरहानपुर के सैकड़ों विद्यार्थियों ने रोटी बैंक लाभार्थी बुजुर्गों से की मुलाक़ात | New India Times

बुरहानपुर रोटी बैंक द्वारा विगत पांच वर्षों से निराश्रित गरीब बुजुर्गों के भोजन की व्यवस्था निरंतर की जा रही है। इस पारमार्थिक सेवा को शहर के हजारों दान दाताओं का नियमित सहयोग मिलता रहता है। इस सेवा के साक्षी बनने हेतु हर वर्ष बहुत से स्कूलों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भेंट देने आते रहते हैं। इसी श्रँखला में बुरहानपुर ठाकुर शिव कुमार सिंह फार्मेसी कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थीयों ने रोटी बैंक लाभार्थी बुजुर्गों से मुलाक़ात की। सभी विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रोटी बैंक संचालक संजयसिंह शिंदे ने रोटी बैंक की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की हमें बुजुर्गों के सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग दादा दादी या नाना नानी आदि हो तो रोज़ उनसे एक दिन में कम से कम एक बार बात करते रहना चाहिए। उनसे उनके हाल चाल जानबूझकर पूछते रहना चाहिए। उन्होंने भोजन किया या नहीं, उनकी तबियत कैसी है ? उनसे उनकी पुरानी बातें पूछना चाहिए। ऐसी बातचीत करने से वे प्रफुल्लित हो जाते है। अंत में सभी बुजुर्गों को विद्यार्थियों द्वारा स्वल्पाहार और मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ अजय महाजन, अतुल महाजन, शेख रिसाल, कविता सावकारे, रजत परिवाले, रुपेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.