सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने किया सीएचसी सैंपऊ मैटरनिटी होम प्रसूति गृह का निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने किया सीएचसी सैंपऊ मैटरनिटी होम प्रसूति गृह का निरीक्षण | New India Times

सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी ऐक्शन प्लान एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर रेखा यादव द्वारा सीएचसी सैंपऊ स्थित मैटरनिटी होम प्रसूति गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव द्वारा प्रसूति गृह की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमें अस्पताल के टॉयलेटों में गंदगी पाई गई एवं बाहर पार्किग भी अव्यवस्थित पाई गई तथा ऑफिस में रजिस्टरों का अवलोकन किया गया एवं सभी आने वाली स्टाफ एवं मरीजों की एंट्री देखी गई तथा अस्पताल स्टाफ को निर्दश दिए गए कि टॉयलेटों की सफाई एवं पार्किग को सही तरह से व्यवस्थित करने तथा सभी मरीजों की एंट्री करें तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रसूति गृह में भर्ती प्रसूताओं से भी चर्चा कर उनके व उनके नवजात शिशुओं को चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे भोजन नाश्ता दूध नियमित पानी और बिजली व्यवस्था इत्यादि की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एमसीएच प्रभारी डॉ.मुकेश मीणा, डॉ.अभिषेक त्यागी, डॉ.रामवीर, नर्सिंग ऑफिसर सुशील, लैब टेक्नीशियन मधुवाला सहित सीएचसी का स्टॉफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडोतिया, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.