अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव शहर स्थित शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं इकाई 2 के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार एवं उमा शंकर पासवान के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ निकेश कुमार ने की।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक लाल विनीत सिंह, शेखर सुमन, डॉ तस्लीम आरिफ, सुनील कुमार सिंह, डॉ० रामजी पासवान, डॉ सितारे हिंद, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रधान सहायक रमेश कुमार ठाकुर, प्रीति स्नेहा, रुणा भारती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, सेविकाओं ने भाग लिया।

