बोधगया आंदोलन के समर्थन बौद्ध अनुयायियों ने बैठक कर बनाई रणनीति, बौद्ध सभा ने की अपील, बौद्ध स्थलों के संरक्षण के लिए आएं साथ | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

भारतीय बौद्ध महासभा सिद्धार्थनगर ने बोधगया आंदोलन के समर्थन में एक बैठक कर जिलाधिकारी नामित बोधगया महाबोधि विहार स्थल को पूर्ण रूप से बौद्धों को सौंपे जाने हेतु, ज्ञापन देने व बिहार बोधगया जाने की रणनीति बनाई। बौद्ध महा सभा 12 मार्च को सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व भीमराव अम्बेडकर ट्रस्टी नामित ज्ञापन सौंपा जायेगा। बौध महा सभा ने जनपद के सभी बौद्ध अनुयायियों से इस में शामिल होने का आह्वान किया है।

बोधगया आंदोलन के समर्थन बौद्ध अनुयायियों ने बैठक कर बनाई रणनीति, बौद्ध सभा ने की अपील, बौद्ध स्थलों के संरक्षण के लिए आएं साथ | New India Times

राम मिलन गौतम जिलाध्यक्ष बौद्ध महासभा सिद्धार्थनगर ने कहा कि बोधगया में बौद्ध अनुयायियों और भिक्षु संघ को न्याय दिलाना आवश्यक है। धम्म सभा का उद्देश्य केवल विरोध प्रदर्शन नहीं है। यह संविधान प्रदत्त धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का प्रतीक है। आयोजकों ने सभी धम्म अनुयायियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और न्यायप्रिय नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है। बता दें कि बोधगया, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, वह स्थल आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह स्थल करोड़ों बौद्ध अनुयायियों की आस्था का केंद्र है।

धम्मसभा का मुख्य उद्देश्य बोधगया और अन्य बौद्ध स्थलों के संरक्षण की मांग को मजबूती प्रदान करना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जेपी बौद्ध तहसील अध्यक्ष इटवा अनिल कुमार गौतम, तहसील महासचिव राम प्रगट बौद्ध, मनोज कुमार गौतम, हल्लोर राजेश गौतम, कोहड़ौरा बुद्ध अध्यक्ष, राम किशोर बौद्ध संरक्षक राम अंजोर भारती श्याम सुंदर राजाराम अजय भारती संजय भारती सूरज गौतम सुनील भारती दिनेश भारती अनिल भारती विनय भारती प्रेम सागर रमन भारती श्याम लाल भारती बीरू यादव पल्टू बाबा राधेश्याम दिव्या भारती प्रीता भारती विन्जना भारती शिवानी भारती गोलू भारती शान्ति देवी कान्ती भारती आदि लोगों की उपस्थिति रही।

आज दिनांक 9/03/2025 को भारतीय बौद्ध महासभा तहसील इकाई इटवा सिद्धार्थ नगर की एक अति आवश्यक बैठक हुई जिसमें जिला अध्यक्ष राम मिलन गौतम  में जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि दिनांक 12/03/2025 को  बौद्ध गया मन्दिर अधिनियम B T act 1949 को समाप्त किए जाने हेतु अनवरत चल रहे विशाल आन्दोलन के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.