अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

झूंझुनू जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन आज झूंझुनू शहर स्थित महाराजा सुरजमल ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गौपाल गौशाला में गायों को चारा व गूड़ खिलाकर सादगीपूर्ण तरीकें से मनाया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी धर्मपाल सिंह चौधरी ने बताया कि भाजपा की वरिष्ठ नेता राजे के जन्मदिन को लेकर जनता में उनके प्रति सुखद भाव के चलते आज बड़ी तादाद में लोग गोपाल गौशाला में उपस्थित होकर गायों को चारा व गुड़ खिलाकर मनाया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल सिंह चोधरी के अतिरिक्त गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खण्डोलिया, कजोड़मल मित्तल, राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित धायल, अभिमन्यु कस्वां, हेतमसर सरपंच सहित अनेक सरपंच व विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

