पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने कैबिनेट मंत्री व सांसद कमलेश पासवान को सौंपा ज्ञापन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

9 मार्च 2025 को अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे की अगुवाई में समस्त शिक्षक कर्मचारियों ने लोकसभा सांसद प्रतिनिधि व कैबिनेट मंत्री कमलेश पासवान से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री कमलेश पासवान ने शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह आश्वासन दिया की पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण की समाप्ति के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करेंगे साथ ही लोकसभा में पुरानी पेंशन की बहाली व निजीकरण की समाप्ति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का भी प्रयास करेंगे।

मंच के प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की एनoपीoएसo और यूoपीoएसo को समाप्त करके  पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील दूबे,ज्ञान प्रकाश सिंह,राजकुमार,संतोष पाठक,अशोक सिंह,अर्जुन गुप्ता,लालमन यादव,जय प्रकाश, शिव प्रसाद शर्मा, वरुण दूबे, सुनील शर्मा, इश्तियाक अहमद, अवधेश कुमार, इर्शादुल आलम, भरत लाल मौर्य, मेवा लाल मौर्य, यादवेन्द्र यादव, राजेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, संजीव पांडेय एवं बड़ी संख्या में अटेवा के पदाधिकारी शिक्षक,कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.