शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

शनिवार दोपहर में पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और बेखौफ बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए।
जनपद सीतापुर में 36 वर्षीय पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राघवेंद्र महोली के रहने वाले थे। लखनऊ- दिल्ली नेशनल हाइवे पर इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में हत्यारों ने पहले उनके बाइक को टक्कर मारी, टक्कर के बाद राघवेंद्र के बाइक से गिरते ही उन पर अंधाधुंध फायर शुरू कर दी। गोली सीने और कंधे पर लगी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहांँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राघवेंद्र दैनिक जागरण के लिए खबरें लिखते थे।

