रोटरी क्लब अपना ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के कर कमलों से जल मंदिर का किया शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New india Times

मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहने वाली संस्था रोटरी क्लब अपना मेघनगर के द्वारा ओमप्रकाश गुप्ता की स्मृति में श्रीमती शोभा देवी गुप्ता एवं नीतेश गुप्ता इन्दौर के सौजन्य से स्थाई जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ अति व्यस्त मार्ग झाबुआ चौराहा पड़वाल हॉस्पिटल के पास राहागिरो को शितल पेयजल मिलें इस लिए रोटरी क्लब अपना ने हजारों लोगों के सुख कांठो को तार करने के लिए आगामी गर्मी को देखते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। साथ ही इस शुभ अवसर पर गुप्ता परिवार द्वारा राम रोटी अणु दरबार पर निराश्रितों को भोजन भी करवाया।

रोटरी क्लब अपना ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के कर कमलों से जल मंदिर का किया शुभारंभ | New India Times

पड़वाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर किशोर नायक ने बताया के मुझे भी पुण्य के कार्य करने का अवसर मिला है मे इस जल मंदिर प्याऊ के लिए जितना भी पानी लगेगा उसकी संपूर्ण व्यवस्था करुंगा।
रोटरी क्लब अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, एवं संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, ने कहा इस तरहां के पुण्य के कार्य करने के बहूत लोग सहयोग करतें हैं और सभी के सहयोग से हम मानव सेवा के कार्य करते हैं।

रोटरी क्लब अपना ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के कर कमलों से जल मंदिर का किया शुभारंभ | New India Times

वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, प्रकाश भण्डारी, रवि सुराना, ने भी रोटरी के कार्य की प्रशंसा की अवसर पर रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, सचिव कमलेश गरवाल, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, हरिराम गिरधाणी, प्रकाश भण्डारी, रहीम शेरानी, ज़ावेद शिशगर, मांगीलाल नायक, गोविंद सिंह चौहान, डाक्टर किशोर नायक, पंकज रांका, कान्तिलाल नीमा, जयंत सिंगल, समाजसेवी रवि सुराना, आदी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.