सांसद विवेक बंटी साहु एवं भाजपा पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस जनो द्वारा किया गया जंगी प्रदर्शन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

सांसद विवेक बंटी साहु एवं भाजपा पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस जनो द्वारा किया गया जंगी प्रदर्शन | New India Times

हाल ही में सांसद विवेक बंटी साहु द्वारा मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री जन-जन के लाडले नेता आदरणीय श्री कमलनाथ जी के खिलाफ की गई अभद्र, अनर्गल, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में एवं भाजपा नेता अंकुर शुक्ला ने सौंसर विधायक विजय चौरे जी को घर में घुस कर मारने की धमकी दी है उसका विरोध आज कांग्रेस जनो द्धारा जंगी प्रदर्शन कर किया गया।

सांसद विवेक बंटी साहु एवं भाजपा पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस जनो द्वारा किया गया जंगी प्रदर्शन | New India Times

सत्ता के नशे में चूर भाजपाई अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। छिंदवाड़ा नगर भाजपा नेता अंकुर शुक्ला द्वारा एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उसके द्वारा कहा गया कि विधायक विजय चौरे जी के घर में घुसकर हमला करेंगे क्या भाजपा के लोग विधायक की हत्या करना चाहते हैं।

जिसके विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर बस स्टैंड होते हुए थाना सौंसर में ज्ञापन सौंपा कर भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की माग की गई। कांग्रेस नेताओं द्धारा नकुड़ सभा के माध्यम से जनता को भाजपा नेताओं के कुकर्मों के बारे में अवगत कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.