लोक अदालत में पति-पत्नी की हुई सुलह, न्यायाधीशों के सामने पहनाई एक दूसरे को माला, एक साथ हुए घर रवाना | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

लोक अदालत में पति-पत्नी की हुई सुलह, न्यायाधीशों के सामने पहनाई एक दूसरे को माला, एक साथ हुए घर रवाना | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैहर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ, नेशनल लोक अदालत उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो थोड़ी सी बात पर अपना घर तोड़ दे रहे हैं। बच्चों को छोड़कर अलग-अलग रह रहे हैं ऐसे में शनिवार को दो परिवार के बीच सुनवाई के दौरान आपसी समझौता हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से लगाई गई नेशनल लोक अदालत में विगत चार वर्षों से भारत पोषण के एक मामले में व्यवहार न्यायाधीश उदयजीत कुवर राय की अदालत में विगत चार वर्षो से चल रहे विवाद के बाद में मैहर की लोक अदालत में महेश व रंजना में समझौता कराया इसके पश्चात महेश व रंजन ने  प्रथम जिला न्यायाधीश योगीराज पांडेय, तृतीय जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा,चतुर्थ जिला न्यायाधीश शरद कुमार लटोरिया,व्यवहार न्यायाधीश सुश्री भानु पंडवार, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ उदयजीत कुंवर राय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ आयुषी गुप्ता उपाध्यक्ष प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ सुश्री निशा रघुवंशी के समक्ष एक दूसरे को माला पहनकर एक साथ घर के लिए हुए रवाना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.