सम्मेलन में गोरखपुर के अध्यक्ष/महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी का हुआ सम्मान | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दिनांक 23 और 24 फरवरी को संगम के सेक्टर 23 वित्त विभाग के शिविर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के अपर महामंत्री डॉo नरेश कुमार द्वारा हरकिशोर तिवारी को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मत से पास कर हरि किशोर तिवारी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया प्रयागराज में चले इस दो दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी और संचालन प्रयागराज के महामंत्री विनोद कुमार पांडे के द्वारा किया गया।

पुनः अध्यक्ष चुने जाने के बाद हरि किशोर तिवारी ने पूरे प्रदेश के समस्त जिला और मंडल के अध्यक्ष/मंत्री एवं उपस्थित समस्त पदाधिकारीयों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगा कर मां त्रिवेणी से आशीर्वाद लिया तथा तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लंबित आपकी समस्त मांगों को पूरा कराए जाने तक मैं चैन की सांस नहीं लूंगा।कार्यक्रम का सफल आयोजन जनपद शाखा प्रयागराज के जिला एवं मंडल अध्यक्ष/मंत्री के दिशा निर्देश में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल अनिल द्विवेदी एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव को प्रयागराज के जिला अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article