रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संयुक्त संचालक जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित फैशन शो “स्पेक्ट्रम 2025” में झाबुआ जिले के 16 सदस्यीय कर्मचारियों द्वारा भागीदारी की गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य झाबुआ जिले की जनजातीय कलात्मक परंपराओं को उजागर करना और उन्हें सम्मानित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करना था।

उक्त कार्यक्रम में झाबुआ जिले से जनजातीय कार्य विभाग के 16 कर्मचारियों (8 महिला एवं 8 पुरूष) द्वारा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में आयोजित फैशन शो “स्पेक्ट्रम 2025” में जनजातीय संस्कृति एवं समुदाय की कलात्मक परंपराओं को उजागर करते हुए अपनी सफल प्रस्तुति दी गई।

विभाग के कर्मचारियों श्रीमती मंगला गरवाल, श्रीमती विनाका डामोर, कमेश बिलवाल, रणजीतसिंह डामोर, श्रीमती अनिता नघेल, श्रीमती निशा वामनिया, रेमसिंह डामोर, प्रवीण डामोर, श्रीमती मनीषा बामनिया, श्रीमती मीना जमरा, शंभुसिंह भूरिया, छत पंप पप्अटटंरसिह अमलियार, श्रीमती रामु बामनिया, श्रीमती श्यामू निनामा, रतनसिंह रावत, राजु परमार ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

