अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समेन द्वारा बनाई गई लूट की झूठी कहानी का थाना गौतम नगर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सेल्समेन एवं उसके साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17.02.25 को काजी कैंप स्थित सोगानी ऐनर्जी पाइंट इंडियन आईल पेट्रोल पंप के संचालक आभास सोगानी पिता अरविंद कुमार सोगानी उम्र 34 साल निवासी म.न. 39 जैन मंदिर रोड चोक थाना कोतवाली भोपाल ने अपने मैनेजर मुकेश जैन के साथ थाने पहुंच कर अपने सेल्समेन पियुष यादव व अन्य के विरूद्ध कलेक्शन के 28000 रूपये गबन करने का आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेल्समेन पियुष यादव व अन्य के विरूद्ध अ.क्र. 80/25 धारा 316(2), 316(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर छान बीन शुरू की। पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप से डीआईजी चौराहा तक के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया गया तो पता चला कि लूट कि कहानी झूठी है। पुलिस ने जब सेल्समेन पियुष यादव उर्फ दीपेश से विस्तार से पूछताछ की तो कलेक्शन के पैसे 28000 रूपये अपने साथी नितिन यादव पिता सुरेश यादव उम्र 21 साल निवासी 04 सुंदर नगर करोंद मण्डी के पास थाना छोला मंदिर भोपाल व अन्य (नाबालिक) को देकर कलेक्शन राशि का गबन करके स्वंय लूट की झूठी कहानी बनाना बताया।
पुलिस ने सेल्समेन एवं उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी निरी. महेंद्र सिहं ठाकुर, उनि बी माथुर, प्रआर. 2930 महेंद्र सिहं राजपूत, आर.3401 आनंद पाण्डेय, आर. 4322 अमन राठोर की सराहनीय भूमिका रही।

