कैशलेस इलाज की कमियों को दूर करने के लिए परिषद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज में कर्मचारी/पेंशनर और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने  मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र उनके कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर में दिया। पत्र में कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से निम्नवत कमियों को दूर करने की मांँग की है।

1- कैशलेश चिकित्सा में ओपीडी,जांच सहित संपूर्ण इलाज शामिल किया जाए।
2- भर्ती प्रक्रिया सरल बनाई जाए और भर्ती मरीज को प्राइवेट रूम दिया जाए।
3- बीमारी निर्धारित होने और सांची संस्थान से भर्ती अनुमोदन आने तक इलाज का अस्पताल प्रशासन द्वारा पैसा लेकर इलाज किया जाता है अनुमोदन के बाद कैशलेश चिकित्सा प्रारंभ किया जाता है इसे समाप्त करते हुए मरीज के अस्पताल पहुंचते ही उसका कैशलेस इलाज प्रारंभ करने की व्यवस्था बनाई जाए।
4- अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्डधारकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है इसके लिए सख्त नियमावली बनाई जाए।
5- गंभीर बीमारी में 5 लाख के दायरे को बढ़ाते हुए इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए। इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल इंजीनियर राम समुझ राजेश सिंह इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव पंडित श्याम नारायण शुक्ल राजेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.