सिंचाई के लिए पानी ना देने के विवाद में हुई किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम सिरी में मर्डर का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जाँच प्रारंभ कर दी है। शव परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वाश्थ्य केंद्र अमानगंज भेजा गया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने हथियार से हत्या होना बताया। मृतक राजेंद्र विश्वकर्मा ग्राम सिरी का निवासी है जिसकी लाश खेतों से बरामद की गई। मृतक की मां ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए पानी न देने को लेकर विवाद के चलते यह घटना हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article