निगम आयुक्त ने सभी व्यवसायिक दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस बनाने हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निगम आयुक्त ने सभी व्यवसायिक दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस बनाने हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

नगर निगम के एमआईसी हॉल में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को निगम के सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कहा कि शहर में जहां पर भी  मैरिज गार्डन, हॉल धर्मशाला में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है उनसे कचरा शुल्क एवं सीवरेज शुल्क वसूला जाए। निकाय क्षेत्र में शहर में संपत्तिकर के नामांतरण प्रकरणों की फाइलों को जल्द से जल्द निराकरण करने तथा करदाताओं के नामांतरण के प्रमाण पत्र जल्द बना कर जल्दी जारी करे। निकाय क्षेत्र में कमर्शियल ट्रेड लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा। शहर में संचालित सभी दुकानदारों जैसे हेयर सेलून, ब्यूटीपार्लर, मेडिकल, फार्मेसी, सी ए की ऑफिस,किरण दुकान, पावरलूम, जिम ट्रेनिंग सेंटर,पान टपरी, निगम में आकर अपना ट्रेड लाइसेंस बना ले अन्यथा निरीक्षण के दौरान पाये जाने कानूनी दण्डनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संजीवनी क्लीनिक लगभग पूरे बनकर तैयार हैं  जो पूर्ण कर  जल्दी ही शासन को हैंडओवर कर दिए जाएंगे।शहरी क्षेत्र मे पसरा अतिक्रमण पर त्वरित कार्यवाही कर हटाए। निकाय क्षेत्र में शिकस्त मकानों को चिन्हित कर उन्हें गिरने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर भी शहर में वाटर प्लस तथा ODF++ GFC को का कार्य भी करे। शहर में यूरिन टॉयलेट का कार्य भी टीम के निरीक्षण के पहले पूर्ण करे। शहर के सभी शौचालय और टॉयलेट के ऊपर पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए सफाई से संबंधित कार्य को सभी वार्डो में निरंतर साफ-सफाई की जाए तथा निर्देश दिए। संपत्ति व राजस्व वसूली को लेकर भी सभी अधिकारियों को वसूली करने तथा नामांतरण प्रकरणों का जल्द समय सीमा में करने के निर्देश दिए।सीएम हेल्पलाइन को लेकर आयुक्त सख्त दिखे। सभी का जल्दी निराकरण करे। बैठक में आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने टीएल मीटिंग में  सभी को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियो को प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू,सहायक आयुक्त  ज्योति सुनारिया, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिमा वर्मा, सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन,कार्यालय अधिक्षक संदीप तिवारी, धीरेंद्र सिंह सिकरवार, राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे, शशिकांत पवित्रे, सुरेश यादव,गणेश पाटिल, श्याम श्रीवास्तव,नगर निगम के इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.