इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

जिले के जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम कोटा
मे सामाजिक लोगो एवं पंचायत के सहयोग से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसे किन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा छतिग्रस्त कर दी गई है। जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा पर कई निशान देखे जा सकते हैं जिसको लेकर अहिरवार समाज के साथ अनेक सामाजिक संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध किया।
इस घटना को लेकर ग्रामवासियों ने हटा एसडीएम को एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा और दूसरी प्रतिमा लगवाने की माँग की है ।साथ ही घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की माँग की है ज्ञापन देने युवा नेता कोमल अहिरवार सहित समाज के अनेक लोगों ने एसडीएम से मिलकर अपनी बात रखी ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा अगर समय रहते जिला प्रशासन नेदूसरी प्रतिमा नहीं रखी तो कलेक्ट्रेट का घेराव करेगें और प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करेगें जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
पुलिस अधीक्षक ने शांति बनाने की अपील की
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने ट्यूटर पर ट्यूट करते हुए लिखा है कि थाना पटेरा ग्राम कोटा में अंबेडकर जी की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हानि पहुंचाई गई है। इस संबंध में थाना पटेरा में एफआईआर दर्ज की गई इस दौरान मौके पर एसडीएम हटा राकेश मरकाम, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी,सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी हटा धर्मेंद्र उपाध्याय, थाना प्रभारी पटेरा अमित मिश्रा, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुर्जर, फिंगरप्रिंटिंग और डॉग स्क्वॉड भी पहुंची हैं. प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि मूर्ति को वापस से दुरुस्त करके लगवा दिया जाएगा. क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की जाती है. साथ ही कोमल अहिरवार, निमरमुंडा सरपंच सहित लोगों ने एक एसडीएम को आवेदन दिया भी है।

